logo

झारखंड में 7 जिलों के SP बदले गए, 13 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

11572news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखण्ड सरकार ने सात जिलों के एसपी सहित 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिसके अनुसार कई जिला के पुलिस कप्तान को बदल दिया गया है। जिसमें हजारीबाग, पाकुड़, लातेहार, गुमला, कोडरमा, गढ़वा, चतरा जिले के एसपी का नाम शामिल है।

 

लिस्ट में जानिए कौन कहाँ गए

- प्रिया दुबे : आइजी बोकारो से आइजी प्रशिक्षण।

- कार्तिक एस. :  एसपी हजारीबाग से एसपी सीआइडी।

- मनोज रतन चौथे : राज्यपाल के परिसहाय से एसपी हज़ारीबाग।

- मणिलाल मंडल : एसपी पाकुड़ से एसपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो।

- अंजनी कुमार झा : एसपी सीआइडी से एसपी गढ़वा।

- प्रशांत आनंद : एसपी लातेहार से एसपी एटीएस।

- हृदीप पी. जनार्दनन : एसपी गुमला से एसपी पाकुड़।

- एहतेशाम वकारिब : एसपी कोडरमा से एसपी गुमला।

- श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे : एसपी गढ़वा से एसपी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो।

- अंजनी अंजन : एसपी यातायात रांची से एसपी लातेहार।

- ऋषभ कुमार झा : एसपी चतरा से एसपी रेल जमशेदपुर।

- कुमार गौरव:  सहायक पुलिस अधीक्षक नगर जमशेदपुर से एसपी कोडरमा।

- राकेश रंजन : एसडीपीओ सरायकेला से एसपी चतरा।