logo

योगी के तीसरे मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल हुए 7 नए मंत्री

योगी के तीसरे मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल हुए 7 नए मंत्री


द फॉलोअप टीम, लखनऊ:
विधानसभा चुनाव से लगभग 2-3 माह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार किया है। इसमें 7 नए मंत्री बनाए गए हैं। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों ने 325 सीटें जीती थीं। 19 मार्च 2017 को सरकार का गठन हुआ। 21 अगस्त 2019 को दूसरा कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब तीसरा विस्तार आज हुआ।


 

कौन-कौन बना मंत्री
नए मंत्रियों में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद, पलटू राम, छत्रपाल गंगवार, संगीता बलवंत बिंद, धर्मवीर प्रजापति, संगीत कुमार गोंड और दिनेश खटिक के नाम शामिल हैं। दरअसल तीन मंत्रियों की कोरोना से मौत हो गई थी। उन तीन पदों के अलावा और खाली जगह को भरा गया है।

प्रमुख बातें
आगरा के एमएलसी धर्मवीर प्रजापति, दिनेश खटिक, संजीव कुमार, गाजीपुर के सदर सीट से विधायक संगीता बलवंत बिंदू, बलरामपुर से विधायक पलटू राम और बहेड़ी सीट से विधायक छत्रपाल गंगवार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। जबकि जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।