logo

भाजपा के ये नेता होंगे बिहार विधानसभा के अगले स्पीकर , पिछली सरकार में रह चुके हैं मंत्री

2758news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना 
बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने और एनडीए को बहुमत मिलने के साथ ही चर्चा इस बात पर होने लगी थी कि आखिर बिहार विधानसभा का अध्यक्ष इस बार कौन होगा? तस्वीर लगभग ये साफ़ हो गई थी कि नाम चाहे कोई भी हो लेकिन वो बीजेपी की तरफ से ही होगा। अंततः बिहार विधानसभा अध्यक्ष का नाम फाइनल हो गया। आज अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। 

कई नामों की थी चर्चा 
राजनीतिक गिलयारे में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नन्दकिशोर यादव का नाम पहले जोरों से चला लेकिन  तमाम कयासों पर विराम लग गया और अब बिहार विधानसभा के अगले अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता और लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा होंगे ये साफ़ हो गया है। 
 
ये भी पढ़ें.......

आज विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे 
विजय सिन्हा आज विधायकों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया खत्म होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। बता दें कि पिछली सरकार में सिन्हा श्रम संसाधन मंत्री थे। इस बार लखीसराय से तीसरी बार लगातार विधायक चुने गये हैं और भाजपा के कार्यकर्ता हैं। 54 वर्षीय श्री सिन्हा ब्रह्मर्षि समाज से आते हैं. इसी समाज से आनेवाले विजय कुमार चौधरी पिछले विधानसभा के अध्यक्ष थे। गौरतलब है कि राजग में सबसे बड़े दल भाजपा के 74 विधायक हैं। इस लिए इस बार विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा कोटे में चला गया है।