logo

मुख्यमंत्री ने कहा लौंग टर्म में दिखेगा बजट का असर, पढ़िये सदन में हंगामें पर क्या कहा

मुख्यमंत्री ने कहा लौंग टर्म में दिखेगा बजट का असर, पढ़िये सदन में हंगामें पर क्या कहा
द फॉलोअप टीम, रांची : 
झारखंड विधानसभा में पारित 91, 270 करोड़ रुपये के बजट को मुख्यमंत्री ने लौंग टर्म का बजट बताया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बजट का फायदा आने वाले दिनों में दिखेगा। राज्य की जनता को इसका लाभ मिलेगा। ये बातें उन्होंने सत्र खत्म होने के बाद सदन के बाहर कही। वे मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। बता दें कि सदन में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने बजट पेश किया। बजट पेश होने के दौरान विपक्षी पार्टी का हंगामा चलता रहा। 

भाजपा की कार्यशैली कार्य नहीं करने की है 
भाजपा के हंगामे पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली कार्य नहीं करने की है। वे जब सत्ता में थे, तब भी कोई काम नहीं किया और अब हमें काम नहीं करने देना चाहती है। लेकिन राज्य की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य विकास के पथ पर बढ़ रहा है।