logo

Jharkhand Weather : मौसम फिर मिजाज बदलने को तैयार, 23 जनवरी से हो सकती है बारिश..

barrish22.jpg

द फॉलोअप टीम,रांचीः

राजस्थान से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ हवा का असर खत्म होने के बाद से राज्य का मौसम बिल्कुल साफ है। राजधानी रांची में आसमान बिल्कुल साफ है और गुनगुनी धूप भी खिली हुई है। धूप के साथ-साथ लोग हल्की ठंड का भी आनंद ले रहे हैं लेकिन मौसम एक बार फिर से अपना मिजाज बदलने वाला है 23 जनवरी से फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

22 से ही बदल जाएगा मौसम 
23 जनवरी से राज्य में फिर कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम 22 जनवरी से ही बदल सकता है। 22 जनवरी से आंशिक बादल छाने शुरू हो जाएंगे। दूसरे दिन से कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। सोमवार से आकाश साफ हो गया है। इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है। सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान पिछले तीन-चार दिनों की तुलना में 5 डिग्री सेल्सियस गिर गया है।

तापमान में हो सकती है गिरावट
बता दें कि राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक है। तीन-चार दिन पहले राजधानी का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार आकाश साफ होने के कारण मंगलवार को गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शेष जिलों का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है