द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:
जिले के बरही थाना क्षेत्र (Barhi Police Station Area) के धनबाद रोड स्थित हॉटलाइन मोबाइल दुकान को बीती देर रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। इस घटना में चोर डेढ़ लाख रुपये से ऊपर का मोबाइल हैंडसेट, चार्जर, बैट्री सहित कई अन्य समान चोरी कर रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।
पडोसी दुकानदारों ने दी खबर
दुकान मालिक ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से उसकी दुकान बंद ही रहती है। मंगलवार की सुबह उसे पडोसी दुकानदारों का फ़ोन आया। बताया कि उसकी दूकान का ताला टुटा हुआ है। जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो लगभग सारे हैंडसेट गायब थे। छानबीन में पता चला कि कई समान गायब हैं। सूचना तुरंत थाने को दिया। नुकसान का सही-सही आकलन कर थाना में आवेदन देने की बात संचालक ने बताया है।