logo

रांची में चोरों का हौंसला बुलंद! ग्रीन पार्क इलाके में 6 घरों में लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

14754news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

त्योहार के मौसम में चोरों की पौ-बारह हो रही है। मामला राजधानी रांची का है। रांची के सदर थानातक्षेत्र इलाके में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने ग्रीन पार्क मोहल्ले में 6 घरों को निशान बनाया और लाखों के माल पर हाथ साफ किया। चोरी की इतनी बड़ी घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सदर थाना पुलिस छानबीन में जुटी है। राहत की बात ये है कि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये हैं। तलाश में आसानी होगी। 

पीएचडी कॉलोनी के ग्रीन पार्क में चोरी
मिली जानकारी के मुताबिक रांची के सदर थानाक्षेत्र अंतर्गत पीएचडी कॉलोनी स्थित ग्रीन पार्क मोहल्ले में नितिन सिन्हा, कुंदन कुमार, चंद्रशेखर, ललन चौधरी, रविंद्र कुमार और एसके ठाकुर के यहां चोरों ने हाथ साफ किया है। चोर लैपटॉप, ज्वेलरी औऱ गहना सहित लाखों की नकदी चुरा ले गये। आलमारी का लॉक तोड़कर चोरी की गयी। 

छठ मनाने गये थे सभी पीड़ित परिवार
गौरतलब है कि छठ पूजा जारी है। अधिकांश लोग छठ मनाने अपने-अपने गांव या रिश्तेदारों के पास गये हैं। घर-गली सुनसान है। सर्दियों में वैसे भी लोग जल्दी ही घरों में दुबक जाते हैं। ऐसे में चोरों के लिए वारदात को अ्जाम देना आसान हो जाता है। ग्रीन पार्क मोहल्ले में चोरी की वारदात में दिलचस्प बात ये है कि चोरों ने एक घर में बैठकर खाना भी खाया। खाना खाने के बाद प्लेट फेंका और शान से चलते बने। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। 

पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग नहीं होती
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग नहीं होती। निगम की तरफ स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। हमेशा चोरी की वारदात का डर सताता है। लोगों ने बताया कि गहना, लैपटॉप और कीमती सामानो सहित नकदी की चोरी की गई है। इन सभी घरो में लोग छठ मनाने गांव गये थे। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया है।