logo

मौसम : कल से मौसम रहेगा साफ, लेकिन कोहरे का जारी रहेगा सितम...

6ae5ef0d-d7f4-43b5-9469-4c820138fe4f.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राजधानी रांची में सुबह से ही बादल छाए हुए है। ठंड और कोहरे का सितम जारी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी रहेगा। राज्य के दक्षिणी जिलों पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला- खरसांवा तथा मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। बाकि जिलों में बादल छाये रहने के आसार है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 16 से मौसम साफ हो जाएगा। शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेसि और अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेसि रहा।


20 जनवरी तक कोहरा 
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि शनिवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, लोहरदगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और गुमला आदि जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है। बाकि जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेसि के बीच होगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जनवरी तक राज्य में देर रात से लेकर सुबह तक कोहरा छाया रहेगा। 


कुछ दिनों तक छाए रहेंगे बादल
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले कुछ दिनों तक आकाश में बादल रहेंगे। साथ ही कहीं छिटपुट बारिश की भी संभावना है। 15 जनवरी को एक मिलीमीटर बारिश होने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 9.5 व अधिकतम तापमान 21.5 रहने की संभावना है। वही 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.9 अधिकतम तापमान 20.9, 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.8, अधिकतम 21.7, 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.3 रह सकता है।