द फॉलोअप टीम, गढ़वा:
मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र मेहता के रूप में हुई है। दरअसल शुक्रवार की देर रात भारी बारिश की वजह से एक जर्जर घर की दीवार गिर गई। मृतक अपनी प्रेमिका के साथ था। उसी दौरान यह घटना हुई।
जर्जर मकान में मिल रहे थे प्रेमी युगल
प्रेमिका अपने एक परिजन के बेटे की शादी में सिरहे गांव आई थी। जब उस घर में लड़के की बारात निकल गई तो महिला ने मौका देखकर अपने प्रेमी को वहां बुला लिया। दोनों वहां से बिजली सब स्टेशन के बगल में जर्जर खपरैल के घर में चले गए। तभी बारिश के कारण घर की दीवार गिर गई। हादसे में सुरेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और प्रेमिका के दोनों पैर टूट गए।
तीन बच्चों का पिता था मृतक सुरेंद्र
बता दें कि सुरेंद्र तीन बच्चों का पिता है और प्रेमिका के पति ने उसे छोड़ दिया है। हादसे के बाद महिला ने शोर किया तो लोग वहां पहुंचे और दोनों को मलबे से बाहर निकाल। तब तक सुरेंद्र की मौत हो गयी थी। महिला के दोनों पैर टूट गए थे । पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।