logo

'लोकतंत्र के मंदिर को तुष्टिकरण से आजादी मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष'

12617news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

नमाज के लिए कमरा आवंटन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा की ओर विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज भी हुआ है। इस बीच पूर्व सीएम व भाजपा नेता रघुवर दास ने कहा कि हमारी नियोजन नीति हिंदीभाषा सहित क्षेत्रीय भाषा और आदिवासी भाषा का समावेश किया गया। सबको समान अवसर मिला। हेमंत सरकार की नियोजन नीति से हजारों युवा नौकरी से वंचित हो जायेंगे। जब तक नियोजन नीति में सुधार नहीं होगा। जब तक लोकतंत्र के मंदिर को तुष्टिकरण से आजादी नहीं बोलेगी संघर्ष जारी रहेगा। लोकतंत्र को बचा कर ही दम लेंगे। हमारा झगड़ा पुलिस प्रशासन से नहीं है। हम लाठी और गोली से नहीं डरता। मैंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था। 48 घंटे में आवंटन रद्द करने की मांग की थी। जब तक मांग नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा।

 

पूर्व सीएम व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के तेवर भी तल्‍ख हैं। वो बोले कि आवाज दबाने के लिए हेमंत सरकार पुलिस का सहारा ले रही है। पुलिस ने
लाठीचार्ज किया। महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई। यदि केंद्रीय पुलिस बल नहीं होता तो कोई सुरक्षित नहीं बचता। भाजपा में कई आंदोलनकारी हैं। हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने में समय नहीं लगा। हेमंंत सरकार को जल्दी ही उखाड़ फेंकेंगे। लोकतंत्र के मंदिर में नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटन का अधिकार या इजाजत संविधान नहीं देता।

 

सरकार ने अलोकतंत्रिक और असंवैधानिक कार्य किया। विधानसभा अध्यक्ष को बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलना चाहिए। मांग नहीं मानी गई तो झारखंड के गांव-गांव में आंदोलन होगा। प्रतिदिन बीजेपी विधायकों ने कार्य स्थगन प्रस्ताव की मांग की लेकिन रद्द कर दिया गया। कार्य मंत्रणा समिति में तय बातों का उल्लंघन किया गया। भारतीय जनता पार्टी पैसे और परिवार के लिए राजनीति नहीं करती है। बीजेपी गरीबों के लिए राजनीति करती है।
पूरे प्रदेश में लूट मची हुई है। बालू, पत्थर, खनिज, कोयला और वन संपदा का लूट की जा रही है।

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश बोले कि हेमन्त सोरेन के इशारे पर लाठीचार्ज हुआ है। हेमंत सरकार महिला विरोधी मानसिकता की है।
महिला पुलिस की तैनाती नहीं की गई। महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मियों ने पीटा। महिलाओं के कपड़े फाड़ा जाना शर्मनाक है। मुझे भी लाठीचार्ज में घायल किया गया। बीजेपी संघर्ष की पार्टी है। हम लाठी और गोली से नहीं डरते हैं। हमारे कार्यकर्ता देवतुल्य हैं। उनसे हमे संघर्ष की प्रेरणा मिलता है
संघर्ष जारी रहेगा। हम सब मिलकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।