logo

भाजपा का प्रदर्शन और लाठी चार्ज के बाद अस्‍पताल तक की कहानी जानिये

12633news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड विधानसभा में नमाज कक्ष के विरोध में भाजपा की ओर से आज उग्र प्रदर्शन हुआ। पार्टी की ओर से बताया गया है कि विधानसभा घेरने के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में रैली निकाली गई। हरमू और अरगोड़ा मैदान से निकली रैली में नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के सांसद और सभी पदाधिकारीगण भी शामिल हुए। महिला, युवा और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता कीर्तन मंडली के साथ शामिल हुए। रैली में हरे रामा, हरे कृष्णा, जय श्री राम, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंजता रहे। जग्गनाथ मंदिर के समक्ष पुलिस ने उनपर बल प्रयोग भी किया। लाठीचार्ज में कुछ लोग घायल भी हुए। भाजपा ने घायलों की जो सूची जारी की है, उसमें पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, हजारीबाग जिलाध्यक्ष अशोक यादव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पप्पू चन्द्रवंशी, युवा मोर्चा संजीत सिंह, राजीव जायसवाल युवा मोर्चा बोकारो प्रभारी, संजय महतो, अभिषेक सिंह, रणधीर दास, सुजान मुंडा, सत्यदेव मुंडा, विपिन कुमार, प्रदीप साहू, अस्मित सिंह सेट्ठी, सत्यजीत सिंह, सुधीर यादव, रोमित नारायण सिंह, अमित कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंद्धान्त राम आदि के नाम शामिल हैं। दीपक प्रकाश , बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने घायल कार्यकर्ताओ का अस्पताल जाकर कुशलक्षेम जाना, उनके समुचित इलाज की चिंता की।

 

भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष से सोने की तरह निखरता है: : दीपक प्रकाश

लाठी चार्ज के उपरांत दीपक प्रकाश ने कहा कि जब जब भाजपा के कार्यकर्ता ने संघर्ष किया है  वे और भी चमके हैं। उन्होंने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने वाली कांग्रेस झामुमो ने जनता को ठगा है। झूठे वादे पर सत्ता में आई सरकार अब असंवैधानिक फैसले कर रही है।
कहा कि राज्य सरकार ने नियोजन वर्ष को नमाज केलिये समर्पित कर दिया है। एक एक लाठी का जवाब भाजपा देगी, झारखंड की जनता जवाब देगी। 

 

 

तुष्टिकरण की लड़ाई अब गांव गांव तक जाएगी: बाबूलाल मरांडी

धरना स्थल पर कार्यकार्यताओं को संबोधित करते हुए नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शांतिपूर्ण कार्रवाई पर लाठी चार्ज किया गया। महिलाओं पर पुरुषकर्मियों द्वारा लाठी चार्ज किया गया। यह सोची समझी साजिश के तहत लाठी चार्ज किया गया है। तुष्टिकरण की राजनीति के तहत नियोजन नीति बनाई गई। लोकतंत्र की मंदिर के साथ छेड़ छाड़ हुई तो भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। बालू, कोयला पत्थर की लूट मची है और इसके संरक्षक हेमन्त सरकार है। तुष्टिकरण करने वाले झामुमो का आने वाले दिनों में झारखंड से नामो निशान मिट जाएगा।

लाठी गोली डंडे से डरने वाली पार्टी नहीं है भाजपा: रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री एवम भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि भाजपा 365 दिन चलने वाली पार्टी है। पंथनिरपेक्ष भारत राज्य है। हेमन्त सोरेन के दबाव में नमाज हेतु कक्ष आवंटन किया गया है। जो असंवैधानिक निर्णय है। लाठी गोली डंडे से डरने वाले पार्टी नहीं है भाजपा, संघर्ष लगातार जारी रहेगा।  हेमन्त सरकार अपनी विफलता छुपाने के लिए जनता को बांटने का कार्य किया है। जब तक नमाज कक्ष और नियोजन नीति में बदलाव नहीं होगा हमारा संघर्ष जारी रहेगा। 

 

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी संभाला मोर्चा

विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को सफल बनाने केलिये संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी दिनरात परिश्रम किया। कार्यकार्यताओं को लगातार मार्गदर्शन  करते रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद पीएन सिंह, संजय सेठ, सुनील सोरेन, सुदर्शन भगत, पुर्व सांसद व पुर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, विधायक सीपी सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह , प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ,सहित प्रदेश के पदाधिकारीगण,विधायकगण भी उपस्थित रहे। इस विधानसभा घेराव कार्यक्रम में बीड़ी राम, दिनेशानंद गोस्वामी, व सभी विधायक पार्टी के सभी पदाधिकारीगण, मोर्चा अध्यक्ष भी  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आदित्य साहू, व धन्यवाद ज्ञापन के के गुप्ता ने किया।