द फॉलोअप टीम, रांचीः
झारखंड के कल्याण मंत्री रहे दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन अंसारी मधुपुर उपचुनाव से पहले ही मंत्री बना दिये गये थे। उसके बाद चुवान हुआ और हफीजुल जीत भी गये। लेकिन अब तक खेल विभाग ने उनको अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर खेल मंत्री का दर्जा नहीं दिया था। गहरी निंद में सो रहे खेल विभाग के अधिकारियों ने आखिरकार अपनी वेबसाइट पर हफीजुल हसन को खेल मंत्री बना दिया है।

नौकरी छोड़ राजनीति में आए
हफीजुल हसन अंसारी को झारखंड के पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्यमंत्री हैं। वह नौकरी छोड़कर झामुमो की राजनीति में आए हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्कूल मधुपुर से हफीजुल ने मैट्रिक तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह पटना चले गए। बीआईटी सिंदरी से बी टेक इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद कुछ दिनों तक झारखंड राज्य खनिज निगम में सर्वेयर के रूप में नौकरी भी की। अपने पिता जेएमएम के कद्दावर नेता हाजी हुसैन अंसारी के साथ वर्ष 1995 से साया की तरह राजनीति में सक्रिय रहे हैं। मधुपुर विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठन और चुनाव प्रचार प्रसार का वर्षों से जिम्मा हफीजुल अंसारी के हाथ में रहा है।