logo

प्रेमी को जेल भेजने वाले दारोगा का पकड़ लिया कॉलर

6636news.jpg
द फॉलोअप टीम, गोड्डा : 
गलत नहीं कहा जाता कि इश्क की दीवानगी सिर चढ़कर नाचती है। प्रेम में इंसान अपना होश तो खो बैठता है। इसका ताजा उदाहरण गोड्डा के पथरगामा में सामने आया है। एक महिला थाना पहुंची। हल्ला-हंगामा करने लगी। अचानक वो दारोगा चंदन कुमार वर्मा से उलझ गई। सबके सामने दारोगा का कॉलर पकड़ा और वर्दी भी फाड़ दी। जबतक उसे पकड़ता जाता, वो सबको चकमा देकर फरार हो गई। दरअसल खबर यह है कि उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया है, उस दारोगा ने ही इस केस को हैंडल किया था। इसलिए उस महिला का आक्रोश उक्त  दारोगा पर ही उतरा। हालांकि बाद में महिला गिरफ्तार कर ली गई। महिला का नाम चांदनी कुमारी है।

पहले से शादीशुदा और बच्चे वाली है चांदनी
चांदनी की कहानी कस्तूतरिया पंचायत के बरमसिया गांव से शुरू होती है। उसकी शादी गुड्डू रमानी से हुई थी। दोनों के बच्चे भी हैं। इसी बीच चांदनी का प्रेम किसी दूसरे युवक से चल पड़ा। एक दिन वो प्रेमी संग घर से भाग गई। पति गुड्डू ने पथरगामा थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला नवंबर 2020 का है। इधर, चांदनी के परिजनों का कहना है कि चांदनी का पति उसे कभी भी ठीक से नहीं रखता था। यहां तक कि बच्चों का भरण-पोषण भी परिजन ही कर रहे हैं।