द फॉलोअप टीम, रांची:
शुक्रवार से तोक्यो ओलंपिक (tokyo olympic 2020) की शुरीआत हो गई। दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट जापान की राजधानी तोक्यो में हो रहा है जिसमें झारखंड ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की है। इस बार राज्य से तीन खिलड़ियों ने ओलंपिक तक का सफर तय किया है, पूरे राज्य को इन खिलाडियों से उम्मीदें हैं। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने घोषणा की है कि ओलंपिक से मेडल लेकर आने वाले खिलाड़ियों को कैश प्राइज दिया जाएगा। इस बीच ओलंपिक कि शिरुआत के साथ ही पूरे देश की नजरें तोक्यो पर टिकी हुई हैं।
इन खिलाड़ियों से हैं झारखंड
दीपिका कुमारी (deepika kumari)
दीपिकी कुमारी तीसरी बार ओलंपिक में गई हैं। वे रांची के पास रातू, चट्टी की रहेन वाली हैं। उनके पिता ऑटो चलाते हैं और मां रिम्स में नर्स हैं। दीपिका ने हाल ही में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप (world archary championship) में गोल्ड जीता था। वे वर्तमान में वर्ल्ड रैंकिंग 1 (World ranking 1) पर हैं। उन्होंने तीरंदाज अतनू दास (Archer Atanu Das) से शादी की है। उनके पति भी विश्वकप में गोल्ड मेडल विजेता रहे हैं। दीपिका ओलंपिक में दो बार जाने वाली पहली झारखंडी महिला हैं।
निक्की प्रधान (Nikki Pradhan)
निक्की प्रधान हॉकी खिलाड़ी हैं और झारखंड के खूंटी जिला में हेसल गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता रिटायर हो चुके हैं। मां गृहणी हैं। निक्की प्रधान भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं और मिड फील्ड से खेलती हैं। निक्की पहले भी ओलंपिक तक जा चुकी हैं, दो दूसरी बार ओलंपिक पहुंची हैं। निक्की प्रधान ने अपनी शुरुआती कोचिंग खूंटी से ही की थी।
सलीमा टेटे (Salima tete)
सलीमा टेटे झारखंड की सिमडेगी की रहने वाली है। वे भी भारतीय ह़ॉकी टीम का हिस्सा हैंष सलीमा डिफेंडर के तौर पर खेलती हैं। वे पहली बार ओलंपिक में जा रही हैं। सलीमा के जिला सिमडेगा को झारखंड में हॉकी की नर्सरी कहा जाता है।