द फॉलोअप टीम, पलामू:
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक 14 वर्षीय लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का वजन 2.25 kg है और वह बिल्कुल स्वस्थ्य है। लड़की की हालत गंभीर है और अभी उसका इलाज चल रहा है।
नाबालिग की शादी नहीं हुई है। महिला थाना पुलिस और
सीडब्ल्यूसी के लोग अस्पताल पहुंचे हैं।
परिजन साफ कर रहे इनकार
सीडब्ल्यूसी ने परिजनों को काफी कानूनी प्रक्रिया समझाई लेकिन
लड़की के परिजन बच्चे को अपनाना से इनकार कर रहे हैं। सीडब्ल्यूसी ने फिलहाल बच्चे को अपने संरक्षण में रखा है। पुलिस लड़की के ठीक होने का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान लिया जा सके। लड़की के पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद मालूम हुआ कि उनकी बेटी गर्भवती है। परिजनों में एक युवक का नाम भी पुलिस को बताया है।