logo

गर्मी ने दी दस्तक, 16 के बाद हो सकती है बारिश, धीमी गति से बदल रहा राज्य का मौसम

गर्मी ने दी दस्तक, 16 के बाद हो सकती है बारिश, धीमी गति से बदल रहा राज्य का मौसम
द फॉलोअप टीम, रांची :
राज्य में धीरे-धीरे ही सही मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। शीतलहरी का प्रकोप अब खत्म होने लगा है। दोपहर का तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो राज्य में सबसे अधिक रहा। ये तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा भी है। 

बात करें न्यूनतम तापमान की तो ये 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया की इस महीने ऐसा पहली बार हुआ है जब न्यूनतम तापमान इतना ऊपर गया हो। हालांकि अभी भी ये सामान्य से एक डिग्री नीचे ही है जिस वजह से रात में ठंड लगती है। मौसम विभाग ने 16 फरवरी से मौसम में बदलाव की आशंका जताई है। 

ये भी पढ़ें......

अगले 24 घंटे तक साफ रहेगा मौसम 
डालटनगंज 30.2 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ दूसरा सबसे ज्यादा तापमान वाला शहर रहा। जमशेदपुर में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।