द फॉलोअप टीम, धौलपुर:
फेसबुक पर प्यार आजकल काफी ट्रेंड में है लेकिन यहां का प्यार मंजिल तक बहुत कम ही पहुंच पाता है। देखिए ना। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मामला धौलपुर का है। राजस्थान के धौलपुर में दो नाबलिग प्रेमी जोड़े एक दूसरे से फेसबुक के जरिये संपर्क में आये। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। बात इतनी बढ़ी कि प्रेमी के साथ शादी करने के लिए लड़की आगरा से धौलपुर पहुंच गई। मामले में ट्विस्ट तब आया जब प्रेमी ने अपनी सैलरी बताई। लड़के की सैलरी का पता चलता ही सारा प्यार हवा हो गया। ये प्यार जल्द ही नफरत में बदल गया।
रेलवे स्टेशन में संदिग्ध अवस्था में मिले
मामले में दोनों ही नाबालिग है। लड़की की उम्र महज 16 साल है। लड़के की कम सैलरी की बात जानते ही लड़की ने प्रेमी के साथ जाने से इनकार कर दिया। धौलपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों नाबालिग को संदिग्ध अवस्था में देख चाइल्ड हेल्प लाइन ने उन्हें बाल कल्याण समिति सदस्य गिरीश गुर्जर और बृजेश मुखरिया के समक्ष पेश किया गया। जहां से लड़के को आम्बेडकर छात्रावास कोविड सेंटर और लड़की को चाइल्ड लाइन भेजा गया। मामले की जांच जारी है।
पूरा मामला जान आप हैरान रह जायेंगे
लड़की आगरा की रहने वाली है। लड़का धौलपुर का है। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और कहीं दूर जाकर शादी करने वाले थे। लड़की आगरा से भागकर धौलपुर आई। लड़की ने जब लड़के से उसकी सैलरी पूछी तो लड़के ने 1,400 रुपए बताई। उसके बाद लड़की ने साथ जाने और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। लड़की ने पिता के घर भी नहीं जाने की इच्छा जताई है क्योंकि उसके पिता शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करते हैं। लड़की के परिजनों को सूचना देकर उन्हें धौलपुर बुलाया गया है। लड़की को फिलहाल बालिका को चाइल्ड लाइन में रखा गया है।