logo

महिला से मिलने आये प्रेमी की देवर ने की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

4492news.jpg
द फॉलोअप टीम, सरायकेला 
सरायकेला के कपाली थाना क्षेत्र में एक युवक की पत्थर से कुचलकर ह्त्या कर दी गयी है। एक घर में महिला से मिलने के लिए उसका प्रेमी आया था। घर में दोनों अकेले थे उसी वक़्त उस महिला का देवर घर पहुंच गया और उसने उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद वह आक्रोश में आ गया और भाभी के प्रेमी की हत्या कर दी। महिला के सामने ही युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। 

ये भी पढ़ें......

आरोपी हुआ फरार 
महिला के देवर ने ह्त्या के बाद शव को झाड़ी में ले जाकर फेंक दिया और वहां से भाग गया। महिला अपने प्रेमी के शव के पास पहुंचकर रात भर वहीँ पर रोती रही। जब सुबह गांव के लोगों ने देखा तो आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। महिला का पड़ोस के गांव के रहने वाले सोम के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति कमाने के लिए दूसरे राज्य में रहता था।