द फॉलोअप टीम, पूर्वी चंपारण:
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में दुल्हन ने वरमाला के समय शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन द्वारा इंकार किए जाने से वहां लोग भौंचक्के रह गये। वर और वधु पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। युवती का कहना था कि दूल्हा काला है। वो काले लड़के से कतई शादी नहीं करेगी। दुल्हन का रूख देख बारात को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा।
बारात को बेरंग लौटना पड़ गया
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धी थानाक्षेत्र अंतर्गत गायघाट गांव में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बारात आई। वधु पक्ष ने बारात की आगवानी की। महिलाओं ने मंगल गीत गाया। जयमाला का वक्त आया। दुल्हन सज-धजकर स्टेज पर पहुंची। इसी वक्त दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा और मामला बिगड़ गया। दुल्हन ने साफ शब्दों में कह दिया कि वो काले लड़के से शादी नहीं करेगी। परिजनों ने खूब समझाया-बुझाया। मान-सम्मान की दुहाई दी लेकिन लड़की नहीं मानी। वो शादी नहीं करने की जिद पर अड़ी रही।

जिले में खबर पर चर्चा का बाजार गर्म
दुल्हन पर किसी के भी समझाने का कोई असर नहीं पड़ा। वो कहती रही कि किसी भी कीमत पर काले लड़के से शादी नहीं करेगी। आखिरकार दूल्हा पक्ष को इसकी जानकारी दी गई। शादी नहीं होने की वजह से दूल्हे को बारात सहित बेरंग ही लौटना पड़ा। इधऱ घटना की जानकारी मिलते ही जिले में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। लोग कह रहे हैं कि इसलिए लड़का और लड़की का शादी से पहले मिलना जरूरी है। ऐसी समस्या आयेगी ही नहीं।