द फॉलोअप टीम, रांची
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार किया है। पार्टी की तरफ से प्रदेश समिति घोषणा हुई है सभी जिलों में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधि चुने गए हैं पार्टी की ओर से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधियों की सूची जारी की गई है। यह सूची अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनवर हयात ने जारी की है। सूची में जिला प्रभारियों के नाम है इसके बाद एक अन्य सूची में जिला अध्यक्षों के नाम दिए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य की भी सूची है जिसमें 7 लोगों को शामिल किया गया है इसमें कमाल खान कयामुद्दीन खान काजिम कुरेशी कयूम अहमद रिजवान खान तारीख इमरान और एसएम शाहनवाज आलम रांची हजारीबाग और धनबाद जिले से
शामिल हैं।

