द फॉलोअप टीम, रांची:
पंडरा इलाके में शनिवार की रात 13 वर्षीय बच्ची को गोली मारने वाले अपराधियों में एक आरोपी अभिषेक उर्फ पिंटू नाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गोली लगने के बाद लड़की बुरी तरह से घायल हो गई थी। अभी उसका इलाज अस्पताल में जारी है। तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। नाबालिग ने अभिषेक उर्फ पिंटू की पहचान कर ली थी। वह रातू इलाके में छिपा था।
बदला के भावना से गोली चलायी गयी
नाबालिग के परिजनों ने बताया कि आकाश के भाई विकास सिंह और उपेंद्र उपाध्याय को तीन मार्च को पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में जेल भेजा था। इससे उपेंद्र के परिवार वालों को शक हो गया था कि गिरफ्तारी में आकाश के परिवार का हाथ है और इन लोगों ने पुलिस को गांजा बेचने की सूचना दी होगी। और इसी बदले की भावना से नाबालिग के परिवार को जान से मारने की कोशिश की गयी।