logo

Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला, 2 सीआरपीएफ जवान समेत कई लोग जख्मी 

Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला, 2 सीआरपीएफ जवान समेत कई लोग जख्मी 

द फॉलोअप टीम, श्रीनगरः
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया गया। सूत्रों की मानें तो यह हमला आतंकियों के द्वारा किया गया है। हमले में दो सीआरपीएफ जवान समेत 6 जख्मी हो गये हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पलहालन पट्टन में ग्रेनेड से हमला किया था। बारामूला हमला के पहले आज ही सुरक्षाबलों ने उरी सेक्टर में घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दी थी। दिन-प्रतिदिन हो रहे हमलों से यह साफ पता चलता है कि जम्मू कश्मीर के आतंकियों को मुंह तोड जवाब देने का समय आ गया है।