logo

JHARKHAND WEATHER: अभी नहीं कम होने वली है गर्मी, दो दिनों में चढ़ा राजधानी का तापमान, 8 से छाएंगे बादल हल्की बारिश के भी संभावना

7152news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
राज्य में फिलहाल गर्मी से रहत के कोई असर नहीं दिख रहे। तेज़ धूप और झुलसा देनी वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। बता दें की पिछले 24 घंटो में रांची का तापमान (tempratutre) 36.7 डिग्री और औसत तापमान (average temprature) 20.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान और औसत तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान(weather report ) के अनुसार 8 अप्रैल से रांची में बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें.....

जानिए पूरे राज्य का हाल 
बात करें राज्य (jharkhand) के बाकी जिलों की तो मौसम विभाग ने बताया की सोमवार को राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी पूर्वी और दक्षिणी जिले साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। इन जिलों में औसत अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री (degree) तक दर्ज किया जा सकता है।