logo

आजसू के कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया सुदेश महतो का जन्मदिन

10017news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
आजसू की ओर से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।  आजसू के तमाम कार्यकर्ताओं ने जरुरतमंदों एवं गरीबों के बीच पहाड़ी मंदिर, दुर्गा मंदिर, आंचल शिशु आश्रम, फिरायालाल चौक आदि स्थान पर फूड पैकेट का वितरण किया। आजसू  पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय सचिव आशुतोष गोस्वामी और आजसू के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह के नेतृत्व में यह कार्य किया गया। 



सुदेश महतो से मिलती यही प्रेरणा 
आशुतोष गोस्वामी ने कहा कि आजसू की ओर से राहुल गांधी के जन्म दिन पर गरीबों तक मदद पहुंचाने का निर्णय आजसू के तमाम साथियों ने लिया। इसलिए सुदेश महतो के जन्मदिन के पर किसी तरह की तरह भव्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। बल्कि सभी जिलों में सेवा दिवस में गरीबों के बीच फूड पैकेट, फल आदि बांटने का कार्यक्रम हुआ। वहीँ इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे गौतम सिंह ने कहा कि सुदेश कुमार महतो से मिली प्रेरणा ही है कि उनके जन्मदिन को हमलोगों ने जरूरतमंदों एवं गरीबों को एक वक्त का भोजन वितरण कर गरीबों के सेवार्थ समर्पित कर दिया। सबों से सुदेश महतो के लिए स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। 



कई आजसू कार्यकर्त्ता मौजूद 
मौके पर मुख्य रूप से आशुतोष गोस्वामी, गौतम सिंह, जब्बार अंसारी, सोनू सिंह, ज्योत्सना केरकेट्टा, नीतीश सिंह, राहुल तिवारी, अभिषेक शुक्ला, राहुल पांडेय, प्रशांत, अभिषेक, मोहित, अंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।