logo

सुबोधकांत सहाय अपने पैतृक आवास तरहसी पहुंचे, कांग्रेसी नेता रूद्र शुक्ला ने की अगवानी

2734news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:
पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय अपने पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक आवास पांकी प्रखंड के तरहसी ग्राम पहुंचे। पांकी विधानसभा पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस के नेता रुद्र शुक्ला ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। सुबोधकांत के तरहसी गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने भी उनकी आवभगत की।

पांकी की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए
सुबोधकांत ने वहां उपस्थित तरहसी गांव सहित पूरे पांकी विधानसभा की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारियों को इस विषय पर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तरहसी सहित पूरे विधानसभा के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर हैं। इसके अलावा सुबोधकांत ने कांग्रेस नेता रुद्र शुक्ला को पांकी विधानसभा की आम जनता की निष्ठापूर्वक भाव से सेवा करने और आम जनता की समस्याओं की लड़ाई लड़ने की बात कही। इसपर रूद्र शुक्ला ने सुबोधकांत की बातों पर सहमति जताई और  पांकी की जनता सेवा करने वादा किया।

ये भी पढ़ें.......

ये लोग थे शामिल
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी रांची जिला युवा मोर्चा महासचिव लक्ष्मी कांत, बलेश्वरी पाण्डेय, सरजू प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष पलामू प्रिन्स पाण्डेय, विनोद गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी इजराइल अंसारी, गिरवर पाण्डे, मुनि पांडेय,  रामप्रवेश पाण्डेय, बिसेश्वर मेहता, गयासुद्दीन अंसारी, अनिल पासवान, कुन्दन शुक्ला, सूरज पाण्डेय और गण्यमान लोग उपस्थित थे।