logo

रांची: राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक पार्क का उद्घाटन, सोनिया गांधी ने डॉ. रामेश्वर उरांव को कहा शुक्रिया

12059news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव को पत्र लिखकर 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती के मौके पर रांची में राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक पार्क के उदघाटन करने के लिए आभार जताया है। 

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिखा पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव को लिखे पत्र में उनके दिवंगत पति और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में उनके नाम पर रांची में वरिष्ठ नागरिक पार्क के उदघाटन के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्त्ताओं का शुक्रिया अदा किया है।


  
 

पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की 77वीं जयंती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यभर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों के लिए भी सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के प्रति आभार जताया है। 

इन नेताओं की उपस्थिति में हुआ था उद्घाटन
गौरतलब है कि 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती के मौके पर रांची के जगरनाथपुर थाना के सामने राजीव गांधी स्मृति वरिष्ठ नागरिक पार्क का उदघाटन प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल की उपस्थिति में हुआ था।