logo

इंतज़ार ख़त्‍म: सोनाक्षी सिन्‍हा जल्द बनने वाली हैं खान परिवार की बहु

इंतज़ार ख़त्‍म: सोनाक्षी सिन्‍हा जल्द बनने वाली हैं खान परिवार की बहु

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

पहले सोनाक्षी सिन्‍हा ने भले ही अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बात नहीं करती थीं। लेकिन उस वक़्त भी उनका सीक्रेट अफेयर किसी से छिपा नहीं था।  सोनाक्षी साल 2012 से जिस शख्स को डेट कर रही है अब उनसे जल्द ही शादी भी करने वालीं हैं। जी हां खबर है कि सोनाक्षी अब जल्द ही खान परिवार की बहु बनने वाली हैं। सोनाक्षी, जाने माने एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। उन्होंने दबंग मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। खान परिवार का नाम सुनकर आपको लग रह होगा कि सोनाक्षी सलमान खान से शादी करने वाली हैं। लेकिन ऐसा नहीं है वह सलमान से नहीं बल्कि सोहेल खान के साले बंटी सचदेव से शादी करने वाली हैं। 

 

आखिर कौन है ये बंटी सचदेव

सोनाक्षी के बॉयफ्रेंड बंटी सचदेव सलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी के भाई हैं। वे सीएसई कंसल्टेंसी कंपनी के पार्टनर हैं। इंडस्ट्री में बंटी की पहचान स्पोर्ट्स और सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर है। आपको बता दे कि बंटी सचदेव पहले से शादीशुदा है और उनकी शादी 2009 में अंबिका चौहान से गोवा में हुई थी। इनकी डेस्टिनेशन वेडिंग में सलमान ने सरप्राइज़ एंट्री की थी। बता दें कि अंबिका, क्रिकेटर युवराज सिंह की मैनेजर रह चुकी हैं।

 

चार साल में टूट गई थी शादी

बंटी सचदेव और अंबिका चौहान का रिश्ता सिर्फ चार साल ही चल सका इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। फिर दोनों ने अपनी मर्जी से तलाक ले लिया था। बंटी का नाम सोनाक्षी से पहले सुष्मिता सेन, दिया मिर्ज़ा, नेहा धूपिया और समीरा रेड्डी जैसी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। बंटी और सोनाक्षी एक दूसरे को 2012 से डेट कर रहे हैं। सोनाक्षी को बंटी और उनकी फैमिली के साथ कई मौकों पर देखा गया। 

 

पहले मम्मी-पापा को एतराज था 

2017 की खबर है कि सोनाक्षी के बंटी से रिश्ते पर शत्रुघन सिन्हा और उनकी माँ ने एतराज जताया था। वही सोना और बंटी के बीच के एज डिफ़रेंस के चलते सोनाक्षी की माँ ने उन्हें उसे दूर रहने की हिदायत दी थी। बंटी के पहले से ही शादी शुदा होने की वजह से भी वह नाराज थे। खैर अब हालात क्या है यह कहना मुश्किल है। सोनाक्षी सिन्हा बंटी सचदेवन के रिलेशनशिप में है ओर बहुत जल्दी इनसे शादी भी करना चाहती हैं।