logo

मौसम के रंग : ये कश्मीर या शिमला नहीं हुजूर! रांची का कांके है हसीन बर्फिला 

kanke1.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
यूं तो रांची का मौसम हमेश से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। लेकिन कल की बारिश के बाद से राजधानी रांची का कांके प्रखण्ड लोगों को शिमला की याद दिला रहा है। रिंग रोड और आस-पास के इलाके पूरी तरह बर्फ की चादर से ढक चुके हैं। लोग हांथों में बर्फ उठाकर उसका मजा ले रहे हैं।

 


ओलावृष्टि से नुकसान भी
सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर के बाद से ही कई इलाकों में रिमझिम बारिश होने लगी। वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। जिसके कारण फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि और बारिश के कारण रांची के तापमान में गिरावट हुई है।

 

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके कारण कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक और साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है। जिसका भी असर झारखंड में देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने के साथ साथ कई जिलों में बारिश की संभावना है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

 

आगे भी होगी बारिश
राजधानी समेत पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, खूंटी और रामगढ़ जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में बारिश के साथ वज्रपात का भी अनुमान है। 13 जनवरी को भी राज्य के सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे से बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं, 16 जनवरी से आसमान बिल्कुल साफ हो जाएगा।