logo

अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले 6 बदमाश एक चाकू के साथ गिरफ्तार

12145news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

लालपुर के राजेश मुंडा अपहरण कांड का रांची पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर न सिर्फ राजेश मुंडा को रिहा करवाया बल्कि इस मामले का मास्टरमाइंड सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश मुंडा को हजारीबाग के बेलतू जंगल से रिहा करवाया गया और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को सुबह 10 बजे राजेश मुंडा के घर वालों को फोन पर राजेश मुंडा के अपहरण की सूचना दी गई और एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच तेज की और 6 लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है साथ ही हजारीबाग के बेलतु जंगल से राजेश मुंडा को रिहा करवाया। 

 


 

सोमवार को राजेश का हुआ था अपहरण

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के बीच रोड के रहने वाले राजेश कुमार मुंडा का अपहरण सोमवार को कर लिया गया था सोमवार को दिनभर परिजन राजेश मुंडा को खोजते रहे जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने लालपुर थाने में गुमसुदगी का मामला दर्ज करवाया था। 

 


 

विक्की तिर्की था मास्टर माइंड, 8 मोबइल भी बरामद

आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी के साथ साथ 8 मोबाइल और एक चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने राजेश मुंडा का मोबाइल और उस मोबाइल को भी बरामद किया है जिससे फिरौती के लिए फोन किया गया था। सिटी एसपी ने कर बताया कि इस पूरे कांड का मास्टर माइंड विक्की तिर्की था। पुलिस के अनुसार विक्की 2 महीने के राजेश के आसपास रहकर उसका रेकी कर रहा था।