logo

INDvsNZ: मयंक अग्रवाल और शुभमान गिल को लगी चोट, BCCI ने ट्वीट करके क्या कहा!

15772news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया जीत की तरफ अग्रसर है। लेकिन इस बीच दो बुरी खबरें भी आईं। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में टीम इंडिया के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी शुभमान गिल और मयंक अग्रवाल फील्डिंग करने नहीं आये। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि 8 दिसंबर को टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जायेगी। ऐसे में मयंक और शुभमान जैसे खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंताजनक है। 

बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी
बीसीसीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान मयंक अग्रवाल के दाहिने हाथ में चोट लग गई। उनको एहतियात के तौर पर मैदान में नहीं उतरने की सलाह दी गई। शुभमान गिल को शनिवार को फील्डिंग करते समय दाहिनी मध्यमा उंगली में कट लग गया था। रविवार को शुभमान गिल भी मैदान में नहीं उतरे। हालांकि दोनों खिलाड़ियों की चोट कितनी गंभीर है फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद यही होगी कि चोट गंभीर ना हो। 

मयंक अग्रवाल ने खेली है शानदार पारियां
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में जहां मयंक ने पहली पारी में सेंचुरी लगाई तो वहीं दूसरी पार्टी में हाफ-सेंचुरी ठोकी। शुभमान गिल ने भी दोनों पारियों में 40 रन से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। गौरतलब है कि टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में जीत के करीब है। 

8 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका जायेगी इंडिया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया को आगामी 8 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौर पर रवाना होना है। दोनों टीमों के बीच वहां 3 वनडे और 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 4 टी20 मैच भी खेला जाना था लेकिन ओमिक्रॉन के खतरे के बीच सीरीज को छोटा किया गया है। पहले तो सीरीज को लेकर संशय था लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पुष्टि की कि टीम जायेगी।