logo

Cricket News: आठ अप्रैल को होगी श्रेयस अय्यर के चोटिल कंधे की सर्जरी

7073news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई : 
भारत के युवा स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर पुणे में 23 मार्च को खेले गए पहले एक दिवसीय में जॉनी बेयरस्टो के शॉट को डाइव लगाकर रोकने के प्रयास में चोटिल हुए थे जिसमें उनके कंधे पर चोट लगी थी। इतना ही नहीं चोटिल होने के बाद वो काफी दर्द में दिखे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। अब सूत्रों की मानें तो चोटिल कंधे की सर्जरी 8 अप्रैल को हो सकती है। 

आईसीसी ने दिया रेस्ट 
बता दें कि चोटिल होने के बाद अब अय्यर लगभग चार महीने तक खेल से दूर रहेंगे। उन्होंने इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशर की तरफ से एकदिवसीय टूर्नामेंट खेलने का करार किया था। चोट के कारण 23 जुलाई से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में अब उनकी भागीदारी की संभावना कम है।