logo

कल श्रेयस अय्यर टेस्ट फॉर्मेट में करेंगे डेब्यू, जानिए! क्या हो सकता है टीम इंडिया का प्लेइंग-11

15298news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 25 नवंबर से कानपुर में शुरू होने जा रहा है। श्रेयस अय्यर टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे। कार्यवाहक कप्तान आंजिक्य रहाणे ने इसकी पुष्टि की है। मैच की पूर्व संध्या पर वर्चुअल प्रेस वार्ता में रहाणे ने कहा कि हां, श्रेयस अय्यर कल के मुकाबले में डेब्यू करने जा रहे हैं। रोहित शर्मा, आंजिक्य रहाणे और विराट कोहली की अनुपस्थिति में श्रेयस पर खुद को साबित करने की बड़ी जिम्मेदारी है। 

तीन प्रमुख बल्लेबाजों की कमी खलेगी
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए नियमित कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी नहीं हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कोच राहुल द्रविड़ क्या समीकरण तलाशते हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि केएल राहुल के चोटिल होने के बाद अब मयंक अग्रवाल के साथ शुभमान गिल पारी का आगाज करेंगे। मध्यक्रम में चेतेश्वर पुजारा, आंजिक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा और श्रेयस अय्यर होंगे। स्पिन के मुफीद पिच और अनुभव को देखते हुए आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को भी प्लेइंग-11 में स्थान मिल सकता है। ये दोनों बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। 

मोहम्मद शमी और बुमराह उपलब्ध नहीं हैं
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। कानपुर की पिच और अनुभव के आधार पर ईशांत शर्मा और उमेश यादव का प्लेइंग-11 में होना तय माना जा रहा है। टीम 2 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी। चेतेश्वर पुजारा और आंजिक्य रहाणे के लिए ये टेस्ट सीरीज काफी अहम होने जा रही है क्योंकि दोनों ही बैटर्स का हालिया फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है। कोच राहुल द्रविड़ और चयनकर्ताओं सहित कई निगाह इनके प्रदर्शन पर रहेगी। 

कप्तान केन विलियम्सन टीम से जुड़ गये हैं
बात न्यूजीलैंड की करते हैं। नियमित कप्तान केन विलियम्सन टी20 सीरीज में आराम के बाद टीम से जुड़ गये हैं। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को आराम दिया गया है। कीवियों के पास तेज गेंदबाजी आक्रमण में काइल जैमिसन, टिम साउदी और नील वेगनर हैं। स्पिनर्स में एजाज पटेल, रचिन रविंद्र और मिशेल सेंटनर होंगे। मिशेल सेंटनर ने टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। भारतीय बैटर्स को परेशान किया था। टी20 सीरीज में जीत की वजह से टीम इंडिया आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। इंडिया जीत के साथ टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज करना चाहेगी।