logo

IPL : श्रेयस अय्यर को लेकर आ रही है बड़ी खबर, जल्द ही बन सकते हैं कप्तान! 

5eca81f1-15ea-4380-8cef-0f028a953c3d.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

इंडियन प्रीमियर लीग में श्रेयस अय्यर का भविष्य क्या होगा। उम्मीद थी कि दिल्ली कैपिटल्स उनको रिटेन करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीच में चर्चा थी कि नई फ्रेंचाइजी लखनऊ या अहमदाबाद श्रेयस अय्यर को अपने साथ जोड़ सकती है लेकिन ताजा खबर कुछ और ही है। समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो श्रेयस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की निगाह है। कहा जा रहा है कि विराट की कप्तानी छोड़ने के बाद टीम को कप्तान चाहिए। श्रेयस उनकी पहली पसंद हैं। 

ऑक्शन में आरसीबी लगा सकती है बोली
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट कहती है कि अगले महीने आईपीएल-2022 के लिए होने वाले ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम श्रेयस अय्यर पर बड़ा दांव लगा सकती है, क्योंकि लंबे समय से टीम की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने बीते सीजन ही कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। कहा ये भी जा रहा है कि श्रेयस अय्यर जिस भी टीम में जाना चाहते हैं, उसकी कप्तानी भी चाहते हैं। श्रेयस अय्यर ने 2018 से लेकर 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की। 2020 में उनको चोट लगी। उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई। टीम ने अच्छा किया भी। फ्रेंचाइजी ने दोबारा श्रेयस की तरफ नहीं देखा। 

पंजाब किंग्स की निगाह भी श्रेयस अय्यर पर
रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ और अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने भी श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल होने के लिए अप्रोच किया था लेकिन कप्तानी नहीं मिल रही थी इसलिए श्रेयस अय्यर ने रूचि नहीं दिखाई। कहा ये भी जा रहा है कि पंजाब किंग्स भी श्रेयस अय्यर पर दांव लगा सकती है। केएल राहुल पंजाब किंग्स का साथ छोड़ चुके हैं। ऐसे में उसे भी कप्तान चाहिए।