logo

एक बार फिर झामुमो के अध्यक्ष चुने गये शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन बने कार्यकारी अध्यक्ष

16221news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड मुक्ति मोर्चा का 12वां केंद्रीय महाधिवेशन रांची राजधानी रांची के सोहराय भवन में आयोजित किया गया। महाधिवेशन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। गौरतलब है कि दोनों का ही चुनाव निर्विरोध हुआ। गौरतलब है कि झामुमो का 12वां महाधिवेशन 6 माह के विलंब से हुआ। 

झारखंड आंदोलन की पार्टी झामुमो
गौरतलब है कि पार्टी के संस्थापक तथा पहले केंद्रीय अध्यक्ष बिनोद बिहारी महतो के निधन के बाद से शिबू सोरेन ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन साल 1972 में किया गया था। इसे झारखंड आंदोलन की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी के नाम से जाना जाता है। गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई में इस समय कांग्रेस और राजद गठबंधन वाली सरकार झारखंड की सत्ता पर काबिज है। कार्यकारी अध्यक्ष शिबू सोरेन मुख्यमंत्री हैं।