logo

पुलिस को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों के लगाए 7 लैंडमाइंस बरामद

6451news.jpg
द फॉलोअप टीम, चतरा:
नक्सलियों की क्रूर साजिश का शिकार होते-होते चतरा की पुलिस बच गई। लावालौंग थाना क्षेत्र के हाहे स्कूल के समीप लगाया गए सात लैंडमाइंस बरामद किए गए हैं। लैंडमाइंस 5-5 किलो के हैं। बम निरोधक दस्ते लैंडमाइंस डिफ्यूज करने में लगे हुए हैं। एसपी ऋषभ कुमार झा के निर्देश पर नक्सलियों के खिलाफ लगातार सक्रिय अभियान के दौरान इसका पता चला है।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज
नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अभियान पर निकली पुलिस और सीआरपीएफ 190 से की संयुक्त टीम ने लैंडमाइंस बरामद किया है। बता दें कि हर महीने दो पुलिसकर्मी और ग्रामीण लैंडमाइंस  की चपेट में आ रहे है। पिछले एक महीने में नक्ससली लैंडमाइंस ब्लास्ट कर चार बार सुरक्षाबलों पर हमला कर चुके हैं। चार जवान शहीद हो गए औऱ तीन जवान औऱ एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं।