logo

BJP के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, बोले- 4 साल से मुझे परेशान किया जा रहा था

15268news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के वरिष्ठ नेता कृपाल सिंह परमार ने प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कृपाल सिंह परमार ने सिरमौर जिला प्रभारी एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कृपाल परमार ने अपना दर्द बयां किया। 

पार्टी से नाराज चल रहे थे कृपाल परमार
कृपाल सिंह परमार ने कहा कि बीते कुछ सालों से पार्टी में मेरी उपेक्षा की जा रही थी। उन्होंने कहा कि बीते छह महीने से पार्टी में उनको लगातार परेशान किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि राज्य में बीते 4 साल से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। कृपाल परमार ने कहा कि उन्होंने सबूत सहित सरकार और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को शिकायत दी थी लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने की बजाय उनको और मजबूत किया गया। 

बीजेपी नहीं छोड़ेंगे कृपाल सिंह परमार
कृपाल सिंह परमार ने कहा कि मैंने अपने खून से भारतीय जनता पार्टी को सींचा है। किसी भी सूरत में पार्टी नहीं छोड़ूंगा। कहा कि मैं पार्टी में रहकर ही पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों को बेनकाब करूंगा। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में जो कुछ भी हुआ मैंने सहन किया। सहन करने के बावजूद उनको तमाम हथकंडा अपनाकर जलील किया गया। गौरतलब है कि कृपाल सिंह परमार फतेहपुर सीट से उपचुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनको मनाया भी था कि वे चुनाव लड़ने की जिद छोड़ दें।