logo

सीमेंट प्लांट के सेफ्टी मैनेजर ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

8163news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर: 
शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र (Birsnagar Police Station Area) में रहने वाले एक युवक ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की युवक न्यूवोको सीमेंट प्लांट का सेफ्टी मैनेजर था।  घटना की सुचना बिरसा नगर पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बंगाल के सिंगूर का रहने वाला था
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान अभिषेक पाल के रूप में हुई है। युवक बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह के त्रिवेणी अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 404 में रहता था। मृतक मूल रूप से पश्चिम प. बंगाल के सिंगूर (Singur) का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि अभिषेक 5 मई को काम पर नहीं गया था। 

गमछे के सहारे लगा ली थी फांसी
कंपनी के अधिकारियों ने उसके फोन पर काफी फोन किया पर स्विच ऑफ था। जब सहकर्मी उसके फ्लैट में पहुंचे तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद पाया। फ्लैट का दरवाजा खटखटाने पर थोड़ी देर बाद दरवाजा खुल गया। जब सहकर्मी अंदर गए तो पाया कि अभिषेक ने गमछे के सहारे पंखे से फांसी लगा ली है। 

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिरसानगर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि अभिषेक फ्लैट में अकेला ही रहता था। वह इकलौता था, और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके दोस्तों और फ्लैट वालों से पूछताछ की जा रही है।