logo

आरपीएन सिंह ने कहा-राज्य सरकार शिक्षकों के मामले में गंभीर, सुप्रीम कोर्ट जाएगी

आरपीएन सिंह ने कहा-राज्य सरकार शिक्षकों के मामले में गंभीर, सुप्रीम कोर्ट जाएगी
द फॉलोअप, रांची   
झारखंड हाईकोर्ट द्वारा राज्य सरकार की नियोजन नीति 2016 के रद्द होने से प्रभावित शिक्षकों का नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में स्टेट गेस्ट हाउस में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह से मिला। आरपीएन सिंह ने प्रभावित शिक्षकों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी। 

किसी की नौकरी नहीं जाएगी : सुप्रियो भट्टाचार्य
इधर, रांची के सभी प्रभावित हाईस्कूल शिक्षकों का एक समूह झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से मिल कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। सुप्रियो भट्टाचार्य प्रभावित शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हेमंत सरकार हर कदम पर आपके साथ है। आपलोगों की नौकरी किसी भी हाल में सरकार नहीं जाने देगी। सरकार शिक्षकों की नियुक्त को बरकरार रखने के लिए प्रयासरत है।