logo

रिश्वतखोर रोजगार सेवक गिरफ्तार, कुआं बनाने में ले रहा था घूस

11005news.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामू: 

पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड के रोजगार सेवक को घूस लेते हुए एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। 5000 रुपये घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने घूसखोर रोजगार सेवक को गिरफ्तार किया है।

 

बकाया पैसा मांगने पर मांगी रिश्वत
एसीबी ने जानकारी देते हुए बताया कि पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवरातू गांव के रहने वाले अजमेर आलम ने बताया कि कुआं का बकाया पैसा निकालने के एवज में रोजगार सेवक जयदीप कुजूर 5000 रुपये घूस मांग रहा है। 

विशेष टीम बनाकर हुई गिरफ्तारी
उसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमंडलीय कार्यालय पलामू के द्वारा एक टीम बनाई गई और सतबरवा प्रखंड के रोजगार सेवक जगदीप कुजूर को 5000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद प्रमंडलीय कार्यालय डाल्टनगंज में लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।