logo

ठंड तोड़ेगा रिकॉर्ड 4 डिग्री पहुंचेगा तापमान,  20 दिसंबर के बाद हो सकती है बारिश

16143news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राज्य में ठंड ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। हवा में कनकनी है मौजूद है और अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ती ही जाएगी। 20 दिसंबर के बाद ठंड का पारा 4 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से बताया जा रहा है कि उत्तर भारत से लगातार ठंडी हवाएं आ रही है इस वजह से तापमान गिर रहा है। वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। अगले दो दिनों में बारिश होने की भी संभावाना है। झारखंड में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, इससे पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में आ सकता है। 


पांच साल का रिकॉर्ड टूटेगा
अभिषेक आनंद ने बताया कि हवा का सबसे ज्यादा असर पलामू प्रमंडल के डाल्टनगंज, गढ़वा, लातेहार, चतरा और कोडरमा जिले में हो रहा है।  मौसम विभाग के अनुसार अगर 20 तारिख के बाद पारा 4 डिग्री तक पहुंचता है तो पिछले पांच साल का रिकॉर्ड टूटेगा। 2018 में 30 दिसंबर को रांची का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.6 डिग्री और 28 दिसंबर 2019 को 4.7 डिग्री दर्ज था और इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि तापमान 4 डिग्री तक जा सकता है। 
ऐसा ही बना रहेगा मौसम
पलामू प्रमंडल से सटे अन्य इलाके में भी ठंड बढ़ी है। राज्य के अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने के बाद ठंड और बढ़ेगी। मौसम पूर्वानुमान में सुबह में कोहरा या फिर धुंध रहेगी। सूर्योदय के बाद ऐसे इलाके में मौसम साफ रहेगा।