द फॉलोअप टीम, रांची:
कोडरमा के पूर्व सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र कुमार राय को आवास एवं नगर विकास निगम लिमिटेड यानी हुडको (द हाऊसिंग एंड अर्बन डेवलपमेट कारपोरेशन लिमिटेड) का स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार के अपर मुख्य सचिव संजीत कुमार भगत ने अधिसूचना जारी की है। उनका यह कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। डाॅ. राय को हुडको का निदेशक बनाने पर भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं के बीच खुशी का माहौल है।

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने खुशी जताते हुए ढेरों शुभकामनाएं और अनंत बधाई दी है। उन्होंने इस नेक पहल के लिए भारत सरकार और विशेषकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। कहा कि भाजपा में संघर्ष और समर्पण कभी बेकार नहीं जाता है। सब्र का फल मिलता जरूर है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद भी पार्टी के प्रति डॉ.रविन्द्र कुमार राय की निष्ठा और समर्पण अतुलनीय रही है।
