logo

दुमका में 5 बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म, 17 युवकों पर आरोप

3149news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 5 बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। उसी इलाके के 17 युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। मामले में अभी तक किसी भी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस अपनी तरफ से जांच कर रही है। दुमका एसपी खुद महिला से पूछताछ कर मामले को समझ रहे हैं, इधर पुलिस को युवकों की गिरफ्तारी के लिए एक्टिव कर दिया गया है।

पति को बनाया बंधक और बारी बारी से किया दुष्कर्म
महिला के साथ घटी घटना हृदय विदारक है। जानकारी के मुताबिक वह अपने पति के साथ शाम के 7:00 बजे मेले से घर लौट रही थी। तभी पात से युवकों ने उसके पति को बंधक बनाकर महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रात 12:00 बजे के बाद महिला को युवकों ने छोड़ दिया जिसके बाद महिला और उनके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

ये भी पढ़ें......

युवकों की पहचान कर सकती है महिला 
दुमका के सूत्रों ने बताया कि पीड़ित महिला युवकों की पहचान कर सकती है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पर कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। फिलहाल महिला पुलिस के पास ही है। पति का बयान भी सामने नहीं आया है। घटना के बाद जिले के लोगों में उबाल है।