logo

जिसका दुष्कर्म किया उसी के साथ शादी करने हथकड़ी में पहुंचा आरोपी

5825news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
न तो मंडप था और न ही बराती। और न ही कोई बैंड-बाजा। शादी के लिए जो दुल्हा पहुंचा, तो उसके हाथ हथकड़ी से बंधे थे। लेकिन वर और वधु दोनों पक्ष के कुछ लोग जरूर मौजूद थे। बात रांची निबंधन कार्यालय की है। दुल्हा रांची के टाटीसिलवे का रहने वाला जलेश्वर महतो है। पुलिस हिरासत में शादी कराने लेकर आई थी। दरअसल उसकी शादी उसी के साथ हुई, जिसका वो दुष्कर्म का आरोपी है।

हाथों की बेड़ियां खुल जाएंगी! 
हाथों में हथकड़ी डाले जलेश्वर ने शादी की। उम्मीद की जा रही है कि शादी के बंधन में बंधने के बाद उसके हाथों की बेड़ियां खुल जाएंगी। वह अपनी पत्नी के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन बिताएगा। कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी करने वाले अधिवक्ता भूषण प्रसाद सिन्हा के मुताबिक जलेश्वर को पुलिस हिरासत में इसलिए लाया गया है क्योंकि उसपर दुष्कर्म का आरोप है। दुष्कर्म की घटना के बाद कोर्ट में हुए करार के मुताबिक जलेश्वर ने उसी लड़की को अपना जीवनसाथी चुनने का निर्णय लिया जिसकी इज्जत से खेलने का आरोप उसपर लगा है।