रांची:
रांची के बरियातू इलाके से करीब चार माह से लापता जेएसएलपीएस की बीपीएम सविता संगा (28) की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार सविता के पति सुकरा लोहरा ने विवाद के बाद उसे छत्तीसगढ़ की एक नदी में धकेलने की बात स्वीकार की है। आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर रांची लाया गया और गुरुवार को जेल भेज दिया गया। हालांकि, अब तक सविता का शव बरामद नहीं हो सका है। क्योंकि, पुलिस छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से शव की तलाश कर रही है।

पूछताछ में पति ने बताई पूरी घटना
पुलिस की पूछताछ में सुकरा ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद उसने सविता को नदी में धकेल दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के निशानदेही और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब नदी में सविता के शव की तलाश में जुटी है।
.jpeg)
16 मई से लापता थी सविता
सविता के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक 16 मई 2026 से सविता का कोई पता नहीं था। बाद में परिजनों ने बरियातू थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। सविता जमशेदपुर के बिरसानगर की रहने वाली थी। उसके अचानक लापता होने पर उसकी बहन सुनीता कुमारी ने परिवार के साथ बरियातू थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
बहन ने पति से बातचीत नहीं होने की बात बताई
रिपोर्ट के मुताबिक सविता के पति सुकरा लोहरा की शादी गोपालपुर निवासी मुक्ता लोहरा से हुई थी। मुक्ता छत्तीसगढ़ में त्रिपुरा बटालियन में तैनात हैं। 23 जुलाई को मुक्ता ने सविता की बहन स्मृति को फोन कर बताया था कि करीब दो महीने से सविता से उनकी बातचीत नहीं हुई है। इसके बाद परिजनों ने बरियातू स्थित सविता के किराये के मकान के मालिक से जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि सुकरा कमरे का पूरा सामान पहले ही खाली कर ले गया था। परिजनों ने सविता की तलाश में सहयोग मांगा, लेकिन आरोप है कि उसने मदद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार का शक और गहरा गया।
पुलिस को अब शव की तलाश
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में हत्या से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस छत्तीसगढ़ में नदी के उस हिस्से में सविता के शव की तलाश कर रही है, जहां आरोपी ने उसे फेंकने की बात कही है। पूरे मामले की जांच जारी है।