logo

41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है रांची का तापमान, अभी और सताएगी गर्मी

7774news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

राजधानी रांची में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। तेज धूप और तपिश गर्मी में इजाफा कर रहे है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। कड़ी धूप के कारण दौरान उच्चतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों रांची के उच्चतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ने की भी संभावना है। इसके साथ ही पहली बार रांची का पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

29 के बाद बदल सकता है मौसम 
मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में  रांची का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया है। मगर 29 अप्रैल से बाद मौसम के एक बार फिर बदलने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया की 29 अप्रैल से 1 मई तक रांची समेत राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य व दक्षिणी भाग में बादल गर्जन के साथ हल्की बारिश हो भी सकती है।