logo

मौसम : पतंगबाजी के लिए अनुकूल है आज का मौसम, बादलों की आवाजाही से नहीं होगा गर्माहट का एहसास

in-sankranti_kite_flying.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुबह से ही बादल छाए हुए है। ठंड का एहसास भी हो रहा है। सुबह पूरी राजधानी में धुंध पसरा हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे कोहरा और धुंध हटता गया। आसमान में भले ही बादल छाए हुए है लेकिन आज का मौसम पतंग बाजी के लिए अनुकूल है। मकर संक्रांति में मौसम सुहाना रहेगा। पतंगबाजी के लिए हवा 3 से 5 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज थोड़े वक्त के बाद धूप खिलने की संभावना है। शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रहेगी।

14-15 को 5 किमी प्रतिघंटे की गति से चलेंगी हवा, खिलेगी धूप
खिली धूप रहेगी और बीच-बीच में आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है। हवा की रफ्तार 3 से 5 किमी प्रतिघंटे की होगी। खास बात है कि ऐसा मौसम शनिवार को भी रहने की संभावना है। मतलब, मकर संक्रांति शुक्रवार को मना रहे हो या फिर शनिवार। मौसम पूरी तरह पतंगबाजी के अनुकूल होगा।  मौसम  विशेषज्ञ ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार हल्की धूप निकलेगी लेकिन, बादलों की वजह से धूप से गर्माहट कम महसूस होगी। 22 जनवरी के बाद पुन: पश्चिमी विक्षोभ के केंद्र से बादलों के आने से मौसम में गर्माहट महसूस होने लगेगी।

बारिश की आशंका नहीं
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिख रहा था, जो अब कम हो गया है। 14 जनवरी को दक्षिणी झारखंड में एक-दो इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। वहीं धनबाद सहित शेष झारखंड में बारिश की आशंका नहीं है। 15-17 तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार से न्यूनतम तापमान 2-4 रहने की संभावना है।