logo

बदला राज्य के मौसम का मिजाज! तेज धूप से पारा 40 के पार, अभी और सताएगी गर्मी

7541news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

राजधानी रांची में पिछले तीन दिनों के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। मौसम साफ़ होने के साथ गर्मी और धूप ने एक बार फिर वापसी कर ली है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग की मानें तो रांची और आसपास के इलाकों में सोमवार से अगले 48 घंटे तक मौसम साफ रहेगा। 


तापमान बढ़ने से बढ़ेगी गर्मी भी
इसके साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया की इस सप्ताह रांची का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। लोगों को गर्मी सताएगी। 

बदल सकता है राज्य का मौसम
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया की 48 घंटे बाद 21 अप्रैल को एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही तेज गर्जन के साथ बारिश होने की भी संभावना है। वहीं, 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक फिर आसमान साफ हो जाएगा।
 
बता दें कि पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा।