logo

रांची विश्वविद्यालय : कुलसचिव चौधरी का कार्यकाल समाप्त, डीएसडब्ल्यू ने पदभार संभाला

2395news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार यानी कुलसचिव प्रो. अमर कुमार चौधरी का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद उनके स्थान पर विवि के डीएसडब्ल्यू पीके वर्मा ने पदभार ग्रहण किया है। रांची विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि वर्मा को रजिस्ट्रार का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। 

रांची विश्वविद्यालय के कई पद खाली 
रांची विश्वविद्यालय में कई शिक्षकों के साथ-साथ पदाधिकारियों के पद भी खाली हो रहे हैं लेकिन उसे भरा नहीं जा रहा है। दूसरे पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। रांची विश्वविद्यालय में इन दिनों शिक्षक प्रोफेसरों के साथ-साथ कर्मचारियों और पदाधिकारियों की भी कमी है। धीरे-धीरे पद खाली हो रहे हैं। इसे भरे जाने में ना तो विश्वविद्यालय प्रबंधन को दिलचस्पी है और ना ही उच्च शिक्षा विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है। इससे विद्यार्थियों को कई परेशानियों का लगातार सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें.......

प्रो. चौधरी लगातार दो टर्म रहे रजिस्ट्रार 
चौधरी लगातार दो टर्म तक रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रह चुके हैं। अब वह कॉमर्स विभाग में अपना योगदान देंगे। इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति ने जानकारी दी है कि फिलहाल रजिस्ट्रार का पद खाली है, जल्द ही इसे भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।