logo

दिवाली-छठ लिए रांची– लखनऊ– रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें क्या है टाइमिंग 

14430news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
त्योहारों के इस सीजन में यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए रांची – लखनऊ – रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 08611/ 08612 चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के उपयोग से यात्री अपने घर सही समय पर त्यौहार में पहुंच पाएंगे। ट्रेन में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 6 कोच एवं वातानुकूलित 3-टियर का 1 कोच समेत कुल 13 कोच होंगे।

रांची से निकलेगी ट्रेन संख्या 08611
रांची – लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 02-11-2021 को (केवल एक ट्रिप ) रांची से निकलेगी। रांची प्रस्थान 20:10 बजे, मुरी आगमन 21:05 बजे प्रस्थान 21:10 बजे, रामगढ़ कैंट आगमन 22:05 बजे प्रस्थान 22:10 बजे, बरकाकाना आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 23:00 बजे, डालटनगंज आगमन 01:35 बजे प्रस्थान 01:37 बजे, सासाराम आगमन 05:33 बजे प्रस्थान 05:35 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 07:55 बजे प्रस्थान 08:05 बजे, वाराणसी आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:10 बजे एवं लखनऊ आगमन 16:00 बजे होगा।

लखनऊ से निकलेगी ट्रेन संख्या 08612
लखनऊ – रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक  04-11-2021 को ( केवल एक ट्रिप ) लखनऊ से 09:00 बजे प्रस्थान करेगी। वाराणसी आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:50 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:52 बजे प्रस्थान 17:02 बजे, सासाराम आगमन 18:07 बजे प्रस्थान 18:09 बजे, डालटनगंज आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:52 बजे, बरकाकाना आगमन 1:35 बजे प्रस्थान बरकाकाना आगमन 01:35 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, रामगढ़ कैंट आगमन 01:55 बजे प्रस्थान 02:00 बजे, मुरी आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:50 बजे एवं रांची आगमन 04:15 बजे होगा।