logo

रांची: ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में मॉडल ज्योति का प्रेमी 'गांधी' भी हत्थे चढ़ा, पूछताछ जारी

15668news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

राजधानी रांची में बीते कुछ समय से नशे के कारोबार में लड़कियों की ज्यादा संलिप्तता की बात सामने आई थी। इस सिलसिले में ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में मॉडल ज्योति कुमारी को जेल भेजा गया था। अब पुलिस ने उसके ब्वॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक गांधी उर्फ शैलेष को गिरफ्तार किया है। वो काफी लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था। 

18 दिनों से पुलिस को थी तलाश
मिली जानकारी के मुताबिक शैलेश उर्फ गांधी को पुलिस बीते 18 दिनों से ढूंढ़ रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वो पिस्कामोड़ इलाके में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और शैलेष उर्फ गांधी को धर दबोचा। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। 

मॉडल ज्योति कुमार ने दी थी टिप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 अक्टूबर को पुलिस ने दिल्ली में मॉडलिंग करने वाली ज्योति कुमारी को 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था। पूछताछ में मॉडल ने अपने प्रेमी गांधी उर्फ शैलेष का नाम लिया था। कहा था कि वो शैलेष के कहने पर ही ब्राउन शुगर की तस्करी करती थी। इसके बाद से ही पुलिस को शैलेष की तलाश थी। 

रांची में इन जगहों पर सप्लाई होती थी
गौरतलब है कि पुलिस की पूछताछ में शैलेष ने बताया कि वो राजधानी की पांच जगहों पर ब्राउन शुगर की सप्लाई करा था। उसने सुखदेवनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत इरगू टोली, विद्यानगर पुल, शिवशक्ति नगर, लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, लालपुर और बरियातू में ब्राउन शुगर की सप्लाई की बात कबूली है। ये भी बताया कि शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी उनके ग्राहक थे।